Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 1 लाख का इनामी शहजाद एनकाउंटर में ढेर:गोकशी, गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे थे दर्ज, दो पुलिसकर्मी भी घायल

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद मारा गया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार शहजाद पुत्र शहीद, ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर का निवासी था और पेशेवर गोकशी के मामलों में लिप्त बताया जा रहा था। वह चार मुकदमों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़ लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शहजाद के खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें गोकशी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर अपराध शामिल बताए जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रेप के बाद हुई थी बच्ची की हत्या:पुलिस के समझाने के बाद खेत में दफनाया गया शव, कहा-आरोपियों को फांसी हो
    Next Article
    नौ साल में विकास, कानून व्यवस्था और निवेश का दावा:विधायक राम नरेश अग्निहोत्री बोले- बीमारू छवि से निकलकर यूपी बना अग्रणी राज्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment