Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:पैर में गोली लगी, तमंचा बरामद; गोकशी के आरोप में चल रहा था फरार

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोकशी के आरोप में फरार चल रहा आरोपी चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। मामला थाना नकुड़ क्षेत्र का है। सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि देर रात थाना नकुड़ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ अंबेहटा-गंगोह मार्ग पर रामसहायवाला गेट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगोह की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में चली गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद पुत्र राशिद उर्फ राशू निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साजिद नानौता थाना में दर्ज गौवध अधिनियम के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड समेत सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट और गैंगस्टर एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य आज अंबेडकरनगर में:सरकारी और निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रशासन तैयारी में जुटा
    Next Article
    आजमगढ़ में रेप के आरोपी को 20 साल की सजा:POCSO कोर्ट ने लगाया 27 हजार का जुर्माना, शादी का झांसा देकर भगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment