Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य आज अंबेडकरनगर में:सरकारी और निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रशासन तैयारी में जुटा

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर हैं। वे यहां सरकारी और निजी दोनों तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे भीटी के काही गांव स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके तुरंत बाद, वे सुबह 11:00 बजे खजुरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:05 बजे, उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी के घर दुबाने का पूरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत, उनका हेलीकॉप्टर अकबरपुर हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड से वे दोपहर 12:50 बजे शिवबाबा के पास, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर स्थित साई ग्रैंड रिसोर्ट में तीर्थराज त्रिपाठी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 बजे, केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके बाद, दोपहर 1:50 बजे वे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद, उपमुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई:बुर्का पहनकर शिवभक्ति, पुलिस सुरक्षा में पैदल कांवड़ यात्रा
    Next Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:पैर में गोली लगी, तमंचा बरामद; गोकशी के आरोप में चल रहा था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment