Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी स्मैक किंगपिन अरेस्ट:2 करोड़ का स्मैक बरामद, बरेली से मंगाकर आसपास के गांवों में करता था सप्लाई

    19 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबार के कथित किंगपिन को गिरफ्तार कर लिया। नकुड़ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी कौशर मूल रूप से नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में पावी सादिकपुर गांव के पास किराए के मकान में रह रहा था। कौशर पर सहारनपुर जिले के कई थानों में स्मैक तस्करी के मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद नकुड़ पुलिस ने अम्बेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के गेट के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और लगातार जगह बदलकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। बरेली से बड़े स्तर पर स्मैक मंगाता था पूछताछ में कौशर ने बताया कि वह 2021 में स्मैक के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने कुछ दूसरे काम किए, लेकिन कमाई कम होने की वजह से 2024 में फिर से स्मैक के कारोबार में उतर गया। उसी दौरान उसके गांव के एक साथी ने उसकी मुलाकात बरेली के रहने वाले आसिफ से कराई। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर बरेली से बड़े स्तर पर स्मैक मंगाने लगा। कौशर ने पुलिस को बताया कि उसके नेटवर्क में दो और पार्टनर हैं, जिनमें उसका भाई भी शामिल है। ये लोग मिलकर स्मैक के कारोबार में पैसा लगाते थे। वहीं एक तीसरा साथी बरेली से स्मैक लाने और पहुंचाने का काम करता था। वह स्मैक को बरेली से लाकर गाजियाबाद स्थित किराए के मकान तक पहुंचाता था। इसके बाद कौशर अपने दो पेडलरों के जरिए घाटमपुर और आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई करवाता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले साल भी उसके नेटवर्क पर कई बड़ी कार्रवाइयां हुई थीं। 21 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टीम और नानौता पुलिस ने उसके पास से 713 ग्राम स्मैक पकड़ी थी। इसके बाद 26 नवंबर 2025 को सदर बाजार पुलिस ने उसके और उसके साथियों की 4.5 किलो स्मैक बरामद की थी। वहीं 29 सितंबर 2025 को गंगोह पुलिस ने भी उसके नेटवर्क से 300 ग्राम स्मैक पकड़ी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन अपने नेटवर्क से संपर्क बनाए रखने के लिए व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता था। फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पीलीभीत में ऐपवा का महिला अधिकार मार्च:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युद्ध विराम और सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment