Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 49 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सौंपे पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में 1228 नव चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी कड़ी में सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी में भी एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 49 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे। अपने संबोधन में मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सैनी ने यह भी कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की यह नियुक्ति प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान, नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्हें मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रही है, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी सशक्त और जनोन्मुख बना रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बच्ची की मौत:माता पिता घर में बंद करके चले गए थे, लौटने पर हुई जानकारी
    Next Article
    US Independence Day: अब सोने के सिक्कों पर नजर आएंगे ट्रंप, अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment