Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ऐक्ट्रेस के घर पूछताछ के लिए पहुंची CBI:उर्मिला सनावर वीडियो बनाकर बोलीं-अंकिता मर्डर केस की निष्पक्ष जांच हो, आरोपी झूठ फैला रहे

    7 hours ago

    1

    0

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम शनिवार को एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित घर पहुंची। उर्मिला सनावर उस समय घर पर मौजूद नहीं थी। केवल केयर था। सीबीआई टीम ने उससे उर्मिला सनावर के बारे में पूछताछ की। उसने जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उससे कहा कि वे उर्मिला को सूचना दे दें। वह उनसे केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए मिलना चाहती है। उसके बाद टीम वापस लौट गई। उर्मिला के घर सीबीआई की टीम के पहुंचने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी होने के बाद उर्मिला सनावर ने अपना वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा-मैं चाहती हूं कि सीबीआई के अधिकारी जब मुझसे करे तो मेरे साथ पत्रकार भी हो। ताकि मैं अपनी बात को सही तरीके से सामने रख सकूं। अंकिता मर्डर केस की निष्पक्ष जांच हो, आरोपी झूठा फैला रहे हैं। बताया जा रहा है कि उर्मिला इस वक्त दिल्ली में हैं वह यहां अंकिता भंडारी के माता पिता के साथ आई हैं सोमवार को सीबीआआई उनसे पूछताछ करने के लिए उनके घर फिर से जा सकती है। पहले अंकिता मर्डर केस के बारे में जानिए पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के डोभ श्रीकाेट गांव की 19 साल की अंकिता ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। 18 सितंबर, 2022 को वह अचानक गायब हो गई। उसके पिता ने रिसॉर्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। 20 सितंबर को उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने पुलकित से पूछताछ की तो उसने झूठ बोलकर अंकिता के बारे में अज्ञानता जाहिर की। लेकिन पुलिस की पड़ताल में पुलकित की कहानी झूठी निकली। तीन आरोपियों को हो चुकी है उम्रकैद की सजा फिर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर पुलकित से सख्ती से पूछताछ की ताे उसने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूली। 24 सितंबर को रेस्क्यू एजेंसियों ने अंकिता के शव को चीला पावर हाउस के पास चीला नहर से बरामद किया। जांच में सामने आया कि पुलकित ने अंकिता पर गलत काम करने का दबाव डाला था, जिसका उसने विरोध किया। इससे नाराज पुलकित ने रिसॉर्ट कर्मचारी सौरभ और अंकित के साथ मिलकर अंकिता को चीला नहर में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने पुलकित और उसके दोनों साथियों को जेल भेजा। इसके बाद 30 मई 2025, को कोटद्वार कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि अंकिता के पिता का दावा है कि अभी तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला है। अब ऐक्ट्रेस में उर्मिला सनावर का क्या कहना है, वो पढ़िए शनिवार को सीबीआई की टीम के सहारनपुर स्थित घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ऐक्ट्रेस उर्मिला सनावर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा- अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में पत्रकारों और मीडिया ने शुरू से उनका साथ दिया है। इस मामले को आगे बढ़ाने और जांच तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। मैं चाहती हूं कि सीबीआई अधिकारी जब मुझसे पूछताछ करने आए तो पत्रकार भी वहां पर मौजूद हो ताकि मैं अपना पक्ष ठीक से रख सकूं। सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग उर्मिला सनावर ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। उनके मुताबिक, जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें लगता है कि जांच उस निगरानी में नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। अंकिता मर्डर केस से जुड़े लोग झूठ बोल रहे उर्मिला सनावर ने अपने बयान में सुरेश राठौर, दुष्यंत कुमार गौतम और आरती गौड़ का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े लोग झूठ बोल रहे हैं। सुरेश राठौर के वायरल ऑडियो को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उर्मिला ने कहा कि ऑडियो सामने आने के बाद सुरेश राठौर ने नशे में होने और दवा लेने की बात कही थी। हालांकि, उनके बयान में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ये खबर भी पढ़ेंः- ग्रेटर नोएडा-घर में परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं:इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे, बिस्तर पर बच्चों से लिपटे मिले; परिवार में प्रापर्टी विवाद था उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में देखिए जयपुर का हवा महल, VIDEO:25 कारीगरों ने डेढ़ महीने में तैयार किया, मां दुर्गा राजस्थानी शैली में विराजमान
    Next Article
    गैंगस्टर एक्ट में 4 दोषियों को 5-5 साल की जेल:कोर्ट ने लगाया 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, अयाना थाने में 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment