Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई:यमुना से पत्थर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, हड़कंप

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना चिलकाना पुलिस ने बुधवार शाम टोडरपुर-गन्देवड़ मार्ग पर यमुना नदी से अवैध रूप से पत्थर भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जनपद में अवैध खनन और उसके परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी सिमरन सिंह (IPS) के नेतृत्व में चिलकाना थाना पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। बुधवार शाम को पुलिस टीम टोडरपुर-गन्देवड़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में गुजरते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन वाहनों को रोककर जांच की, तो पाया गया कि इनमें यमुना नदी से अवैध रूप से निकाले गए बोल्डर (मोटे पत्थर) भरे हुए थे। वाहन चालकों से खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी परमिट या खनन परिपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन सामग्री सहित सीज कर दिया। इन वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सीज किए गए वाहनों में दो महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर शामिल हैं, जिनके चेसिस नंबर क्रमशः MBNBEBBAZTNK11053 और MBNBEBBAZSNJ10919 हैं। तीसरा ट्रैक्टर महिंद्रा 475 बिना नंबर का पाया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, कांस्टेबल हरिभान सिंह और कांस्टेबल दुर्गेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और राजस्व की हानि को रोकने के लिए अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त:स्पीड रडार गन से 6 वाहनों का 20 हजार का चालान
    Next Article
    सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग स्थानों से दबोचे गए, पुलिस ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment