Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बजरी से भरा ट्रक पलटा...3 की मौत:निर्माणाधीन पुल के पास सो रहे थे मजदूर, 2 गंभीर घायल, चालक फरार

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। निर्माणाधीन पुल पर कटर बजरी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और नीचे सो रहे पांच मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे एक ट्रक थाना मिर्जापुर क्षेत्र से खेडा मुगल की ओर निर्माण कार्य के लिए कटर बजरी लेकर जा रहा था। पुल निर्माण स्थल पर पहले से काम कर रहे मजदूर असगर पुत्र निकी, इस्तकार पुत्र अशफाक, शौकीन पुत्र हारून, गुलफाम पुत्र नूर हसन और कर्मवीर पुत्र राज पास में ही सो रहे थे। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे मजदूरों के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन जब बजरी के नीचे दबे मजदूरों की आवाजें सुनाई दीं तो उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने असगर, इस्तकार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलफाम और कर्मवीर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक मजदूर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जाटों वाला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। प्राथमिक जांच में ट्रक के दस्तावेज सही पाए गए हैं, लेकिन हादसे के पीछे लापरवाही, ओवरलोडिंग या खराब निर्माण व्यवस्था जैसे कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठाकुरद्वारा सीट पर नवाब जान या कोई और मजबूत:भाजपा से राजपाल चौहान, अजय प्रताप या साधना सिंह पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    गाजीपुर बस दुर्घटना, केंद्रीय मंत्री के सचिव घायलों से मिले:अस्पताल पहुंचकर इलाज और स्थिति का जायजा लिया, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment