Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गैंगरेप के आरोपी मौलवी समेत दो गिरफ्तार:पीड़िता ने वीडियो धमकी और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मस्जिद के भीतर कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मौलवी भी शामिल है। यह कार्रवाई रविवार को पीड़िता के आरोपों और प्रारंभिक जांच के बाद की गई। मामला नागल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर मस्जिद ले गया। वहां उसे पानी में ताबीज और नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी महिला का यह भी आरोप है कि घटना का वीडियो बनाया गया था। होश में आने पर उसे धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। साथ ही उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे बाइक से गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब वह अपने पति के साथ फतेहपुर थाना पहुंची, तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसे धमकाया गया। इससे उसके परिवार में भय का माहौल बन गया था। 18 अप्रैल को पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद फतेहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी मौलवी मौलाना जुनैद (निवासी बेलड़ा जुनादार) और नदीम पुत्र शकील (निवासी जीवाला) को बडूली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में परशुराम जन्मोत्सव:विप्र समाज ने किया आयोजन, बटुकों को अध्ययन के लिए काशी भेजा
    Next Article
    हाथरस में कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, शव बाहर आए:पानी की टंकी का हो रहा निर्माण, ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment