Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गौकशी की घटनाओं पर गौरक्षा दल का विरोध:SSP को ज्ञापन सौंपा, गोकशी करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में लगातार हो रही गौकशी की घटनाओं को लेकर गौरक्षा दल ने गुरुवार को कड़ा विरोध जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अभिनंदन से मुलाकात करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में गौकशी की कई घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में पहले भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। हरीश चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को ग्राम मल्हीपुर में एक और गौकशी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी या खुलासा नहीं हो सका है। तहसील संयोजक शिवम पंवार ने कहा कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होंगे। जिन थाना क्षेत्रों में बार-बार गौकशी की घटनाएं हो रही हैं, वहां जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में गौवंश संरक्षण शामिल है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम गौकशी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। संगठन ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अशोक कश्यप, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अंश बत्रा, सन्नी कर्णवाल, गौरव कुमार, आशु चौधरी, नितिन गोयल, प्रशांत कुमार और सौरभ सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना:महात्मा गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
    Next Article
    प्रयागराज में कुछ मस्जिदों में नहीं हुई तरावीह:मौलानाओं में चांद देखने का मसला फंसा था, पहले रोजे पर इबादत में जुटे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment