Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना:महात्मा गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और राज्य सरकार की नीतियों पर विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जो गरीब और मजदूर वर्ग के हितों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 फरवरी को प्रदेश भर के कांग्रेसजन राजधानी लखनऊ में शांतिपूर्ण विरोध मार्च के लिए एकत्रित हुए थे। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए। धनगर ने आगे कहा कि विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह सत्ता के अहंकार को चुनौती दे रहा है। उन्होंने "न डरेंगे, न झुकेंगे" के संकल्प के साथ कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ती रहेगी। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि जब संकल्प मजबूत हो तो बैरिकेड और लाठियां संघर्ष को नहीं रोक सकती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर दमनकारी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है और सत्य व संविधान की जीत सुनिश्चित होगी। लोकतांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना ने किया। इस दौरान बलवीर प्रधान, लक्ष्य गौड़, दीपक पाठक, प्रवीण भास्कर, विक्रम बाल्मीकि, मुस्लिम कुरैशी, रमेश कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया, पति गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर बात करने को लेकर कुल्हाड़ी से की थी हत्या
    Next Article
    सहारनपुर में गौकशी की घटनाओं पर गौरक्षा दल का विरोध:SSP को ज्ञापन सौंपा, गोकशी करने पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment