Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गिल्ली डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन:पुण्य गर्ग अध्यक्ष और मुस्तकीम अंसारी सचिव नियुक्त किए गए

    20 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश गिल्ली डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया। जोगियान पुल स्थित पूर्व मंत्री संजय गर्ग के आवास पर रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें पुण्य गर्ग को अध्यक्ष और मौ. मुस्तकीम अंसारी को सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया। अशोक सक्सेना को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनी भरत, पंकज गर्ग और राजेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लाल धर्मेंद्र प्रताप को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार भरत को वरिष्ठ सहसचिव, मशहूर अली और अमित कुमार को सहसचिव बनाया गया। सरिता प्रजापति को वरिष्ठ सह-सचिव, चौधरी हैदर गुर्जर को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट मौ. मुरसलीन को कानूनी सलाहकार, साजिद अली को मीडिया प्रभारी और दिव्यांशु सक्सेना को मैनेजर नियुक्त किया गया। तंजीम फातिमा, विष्णु चाहर, अन्नया अग्रवाल और सलाउद्दीन मलिक को मुख्य सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। संरक्षक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को मंच देने, प्रतियोगिताएं आयोजित करने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने पर जोर दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष पुण्य गर्ग ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक गिल्ली-डंडा खेल को पहुंचाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना है। सचिव मौ. मुस्तकीम अंसारी ने जानकारी दी कि जल्द ही जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन मौ. मुस्तकीम अंसारी द्वारा किया गया। बैठक में कई नवनियुक्त पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में किसान की गोली लगने से मौत:परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम की, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली:837 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, कन्नौज-महोबा के युवाओं ने दिखाया दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment