Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में किसान की गोली लगने से मौत:परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम की, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने ईकौंदा-जोया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और गोली मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय किसान हरिओम प्रजापति एक दिन पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के मुंडा मुकारी गांव के पास लहूलुहान हालत में मिले थे। उन्हें गोली मारी गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत मेरठ रेफर किया गया था। रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जब शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव को जोया-ईकौंदा मार्ग पर रखकर यातायात अवरुद्ध कर दिया।जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस फोर्स और सीओ सिटी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। शाम पौने छह बजे तक भी परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शिव बारात में भूत-प्रेतों का तांडव, घोड़ों ने डांस किया; बॉयफ्रेंड टुकड़ों में मिला, CSA में छात्रों के सिर फटे
    Next Article
    सहारनपुर में गिल्ली डंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन:पुण्य गर्ग अध्यक्ष और मुस्तकीम अंसारी सचिव नियुक्त किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment