Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में होली से पहले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी:अवैध मसाला फैक्ट्री सील, 1.19 लाख कीमत का 499 किलोग्राम मसाला सीज

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में होली से पहले मिलावटी और गंदे तरीके से तैयार हो रहे खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक अवैध मसाला इकाई को सील कर दिया गया, जबकि करीब 1.19 लाख रुपए कीमत का 499 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया। टीम ने आजाद कॉलोनी में जहुरी मस्जिद के पास चल रही अजीम पुत्र बाबू अहमद की मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं। मसालों की पैकिंग पर जरूरी लेबल नहीं थे और रिकॉर्ड भी अधूरे मिले। टीम ने मौके से हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए। छापे के दौरान 168 किलो हल्दी पाउडर और 331 किलो मिर्च पाउडर, कुल 499 किलो मसाला बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत करीब 1,19,760 रुपए बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि संचालक के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला। इसके बाद पूरी इकाई को सील कर दिया गया। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। टीम ने इब्राहिम कॉलोनी, खाताखेड़ी में शौकीन मलिक के प्रतिष्ठान पर भी जांच की। यहां से रंगीन कचरी और बेसन का नमूना लिया गया। दुकान संचालक को साफ-सफाई और गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी गई। एसीएफ-2 मनोज यादव का कहना है कि होली तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जिन नमूनों की रिपोर्ट खराब आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के मौके पर मिलावट करने वालों पर विभाग की नजर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य परिक्रमा मेले की सुरक्षा का एडीजी ने किया निरीक्षण:सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी के दिए निर्देश, माता पिता के साथ किया पूजन
    Next Article
    प्रतापगढ़ में प्रसव के दौरान नवजात की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment