Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैमिषारण्य परिक्रमा मेले की सुरक्षा का एडीजी ने किया निरीक्षण:सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी के दिए निर्देश, माता पिता के साथ किया पूजन

    12 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य और मिश्रिख क्षेत्र में आयोजित होने वाली पौराणिक चौरासी कोसीय परिक्रमा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम एडीजी प्रवीण कुमार ने व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने नैमिषारण्य पहुंचकर चक्र तीर्थ में विधिवत पूजन-अर्चन से की। माता पिता के साथ पहुंचे एडीजी ने ललिता देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत एडीजी मिश्रिख स्थित दधीचि कुण्ड पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थ परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रवेश द्वारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने, तीर्थ परिसर की क्षतिग्रस्त रेलिंग को दुरुस्त कराने तथा लटक रहे विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तीर्थ के पूरब दिशा में स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे बैरिकेड और मार्ग व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने को कहा। निरीक्षण के बाद एडीजी ने महर्षि दधीचि के दर्शन किए, जहां तीर्थ पुजारी राहुल शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। एडीजी प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौरासी कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं और सतत निगरानी को मजबूत रखा जाए, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के परिक्रमा कर सकें और आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता, मेला प्रभारी संतोष उपाध्याय, कोतवाल प्रदीप सिंह और नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक:99.79 करोड़ के बजट, विकास कार्यों और शुल्क वृद्धि पर चर्चा
    Next Article
    सहारनपुर में होली से पहले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी:अवैध मसाला फैक्ट्री सील, 1.19 लाख कीमत का 499 किलोग्राम मसाला सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment