Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबाड़ स्कूल बस से छात्रा की मौत में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने प्रबंधक को जेल भेजा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हुआ था

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में 9 साल की बच्ची नैना की स्कूल बस से गिरकर मौत हो गई थी। 11 मार्च (बुधवार) को हुए इस हादसे के बाद बच्ची की दादी और मां के आंसू थम नहीं रहे। पुलिस ने इस मामले में प्रबंधक और चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी मैनेजर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले निवासी ब्रह्मजीत की 9 साल की बेटी नैना भागूपुर स्थित आरबीएस स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन परी भी इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। परिजनों ने बताया- रोज की तरह नैना और परी बस से स्कूल गई थीं। दोनों दोपहर करीब 3 बजे छुट्‌टी के बाद बस से वापस लौट रही थीं। तभी नैना के साथ हादसा हुआ। नैना चलती स्कूल बस से नीचे गिर गई। उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। मृतका नैना की चचेरी बहन शिवानी ने बताया- जब हादसा हुआ तब वो भी बस में मौजूद थी। शिवानी ने बताया कि स्कूल के मैनेजर नरेंद्र ही स्कूल बस चलाते थे। नैना अपनी बहन परी के साथ सीट पर बैठी थी।अचानक परी ने शोर मचाया कि दीदी नैना नीचे गिर गई है। इसके बाद मैंने नरेंद्र सर से बस रोकने को कहा। थोड़ी दूर जाकर बस रूकी। वो भागकर नैना के पास पहुंची। नैना खून से लथपथ पड़ी थी। नरेंद्र सर भी आ गए। उन्होंने नैना को इलाज के लिए ले जाने के बजाए सड़क किनारे डाल दिया। हमसे कहने लगे कि सब लोग बस में बैठे। मैंने कहा कि सर मेरी बहन को अस्पताल ले जाओ तो उन्होंने कहा कि इतने सारे बच्चों को बस में कैसे छोड़ दूं। इन्हें छोड़कर आता हूं। उन्होंने सभी बच्चों को जबरन बस में बैठाया और बस को सीधे स्कूल ले गए। वहां पर बच्चों को दूसरी बस में बैठाया। इसके बाद वो बाइक से नैना के पास गए। करीब आधे घंटे तक बहन सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही। परिजनों ने स्कूल चालक नरेंद्र और प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बस पूरी तरह से खराब पुलिस ने देर रात को स्कूल बस को बरामद कर लिया। स्कूल प्रबंधक और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दैनिक भास्कर की टीम जब बस को देखने गई तो पता चला कि स्कूल का नाम छिपाने के लिए रात में बस पर पेंट कर दिया गया है। बस पर कोई नंबर भी नहीं है। बस के अंदर स्थिति बेहद खराब थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में भूकंप की सूचना से मची अफरा-तफरी:CISF, NDRF और प्रशासन ने किया मॉकड्रिल, मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने किया अभ्यास
    Next Article
    सहारनपुर में कबूतरबाजी विवाद पर हमले में दो घायल:पत्थर-डंडों से मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment