Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शुरू:समय से पहले जन्मे नवजातों को मिलेगा सुरक्षित पोषण, DM ने किया शुभारंभ

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (LMU) का उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार चौहान ने किया। यह यूनिट समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और बीमार नवजात बच्चों को सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहायक होगी। डीएम ने बताया कि मां का दूध नवजात के लिए सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार होता है, जो संक्रमण से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक बच्चे को जीवन की स्वस्थ शुरुआत मिले। इसी उद्देश्य से जिला महिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू की गई है। इस यूनिट के माध्यम से माताओं को स्तनपान संबंधी उचित परामर्श दिया जाएगा। साथ ही, दूध को सुरक्षित रखने की सुविधा और नवजातों को सही तरीके से दूध पिलाने का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। एसएनसीयू (विशेष नवजात देखभाल इकाई) और एमएनसीयू (मातृ एवं नवजात देखभाल इकाई) में भर्ती गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के लिए उनकी मां का दूध सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा, जिससे उनके इलाज और रिकवरी में मदद मिलेगी। उद्घाटन के उपरांत, डीएम ने अस्पताल की एसएनसीयू, एमएनसीयू, मॉड्यूलर ओटी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना की और उन्हें बधाई दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट की शुरुआत से नवजात शिशुओं की देखभाल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसका विशेष लाभ उन बच्चों को मिलेगा जिन्हें जन्म के बाद विशेष चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. कुमुद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण, जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश, जिला महिला चिकित्सालय अधीक्षिका डॉ. इन्द्रा सिंह, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. नवदीप गुप्ता, डॉ. आईसी गुप्ता, मात्रिका श्रीमती रेखा, एमएमयू इंचार्ज श्रीमती प्रतिभा और अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी श्रीमती ईशा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न:सांसद अनुराग शर्मा बोले- कार्यकर्ता समस्याओं पर नजर रख समाधान करें
    Next Article
    चित्रकूट की सिकरी पंचायत में भागवत कथा:समाज कल्याण और सनातन रक्षा के लिए आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment