Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू:17 नवंबर से घर-घर जाएंगे BLO, 23.88 लाख वोटरों के नामों का होगा सत्यापन

    9 hours ago

    1

    0

    विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। डीएम अरविंद चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही मृत, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक करने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के अनुसार कुल 23 लाख 88 हजार 887 मतदाता हैं। इनमें 12 लाख 84 हजार 115 पुरुष, 11 लाख 4 हजार 700 महिला और 72 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशियो 860 और ईपी रेशियो 55.07 प्रतिशत है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिले के सभी 2990 बूथ लेवल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वे 18 नवंबर को अथवा उसके अगले दिन अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। चार दिन विशेष अभियान, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आयोग ने चार विशेष अभियान की तारीखें निर्धारित की हैं। इनमें 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को शनिवार और रविवार के दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नए मतदाताओं के लिए फार्म-6 जरूरी डीएम ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। जिन लोगों का नाम 17 नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी इसी फार्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फार्म-6 में पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करना अनिवार्य है। आवेदन में सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी। ऑनलाइन फार्म-6 भरने वाले आवेदकों को अपने परिवार के किसी सदस्य के फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति भी लगानी चाहिए, ताकि उनका नाम सही बूथ पर दर्ज किया जा सके। नाम कटवाने और संशोधन के लिए अलग-अलग फार्म मतदाता सूची में शामिल किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या किसी पूर्व में दर्ज नाम को हटवाने के लिए प्रारूप-7 में आवेदन करना होगा। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र में सुधार, निवास परिवर्तन और दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा। ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान में युवा मतदाताओं और शिक्षण संस्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अनिवार्य रूप से फार्म-6 भरवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष कैंप और स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करें, जिससे मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम शामिल कराए जा सकें। डीएम ने मीडिया कर्मियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे। डीएम अरविंद चौहान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी पात्र नागरिकों को आगे आकर अपना नाम मतदाता सूची में जांचना चाहिए और नाम छूटने या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना चाहिए। जिले में 1303 मतदान केंद्र और 2990 मतदान स्थल जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1303 मतदान केंद्र और 2990 मतदान स्थल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति 17 नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है। इस तरह जिले में कुल 23,88,887 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रों में सहारनपुर नगर में सबसे अधिक 3,91,504 और रामपुर मनिहारान में सबसे कम 3,01,418 मतदाता दर्ज हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तारीखें
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बकाया मानदेय के लिए शिक्षा प्रेरकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM को सौंपा ज्ञापन, पुराने सत्यापन के आधार पर भुगतान की मांग
    Next Article
    KGMU में मुफ्त सर्जिकल सामान भी मरीजों को नहीं मिला:ग्लव्स-गाउन खरीदने बाहर भेजा, दो मरीजों से 6500 रुपए खर्च कराने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment