Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट:दूसरा साथी फरार, पुलिस पर चला दी थी गोली, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाशने पुलिस पर गोली चला दी। काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश 50 हजार का इनामी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मामला थाना चिलकाना का है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 19 मार्च 2026 को साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो करीब 100 मीटर आगे बदमाशों ने बाइक गिराकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल और आम के बाग का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र जमशैद निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 7 खोखा कारतूस, 3100 रुपए नकद, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बिलाल थाना सरसावा में दर्ज बाइक लूट के एक मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:लव-जिहाद मामले में DCP से मांगा स्पष्टीकरण, एसीपी की जांच, SHO और विवेचक सस्पेंड
    Next Article
    लखनऊ में सहारा की मालकिन खाली करा रहीं अपना शहर:ट्रकों से ले जा रहीं सामान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ले जा रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment