Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नए रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन:डीएम मनीष बंसल ने किया शुभारंभ, शहर को मिलेगी जाम से राहत

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मानकमऊ स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। डीएम मनीष बंसल ने हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का औपचारिक संचालन प्रारंभ कराया। इस पहल का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि यह नया बस स्टैंड यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहां प्रतीक्षालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। डीएम ने कहा कि शहर के मध्य में बसों के आवागमन से लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। मानकमऊ में इस बस स्टैंड के शुरू होने से शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की मांग पर महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपु गिरी के निर्देशों के बाद यह कदम उठाया गया है। नगर निगम की भूमि अस्थायी रूप से रोडवेज बस स्टैंड के लिए उपलब्ध कराई गई है। मानकमऊ गांव में स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली खसरा संख्या 578 की 2.244 हेक्टेयर भूमि में से लगभग 5000 वर्गमीटर भूखंड उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को निःशुल्क प्रदान किया गया है। इस अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड से सहारनपुर-नकुड़-गंगोह, सहारनपुर-गंगोह-शामली और सहारनपुर-गंगोह-नानौता-देवबंद मार्गों पर बसों का संचालन होगा। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाली बसें भी यहीं से चलेंगी। बस स्टैंड से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन भी है, जहां से इलेक्ट्रिक नगरीय बस सेवा संचालित होती है। दोनों बस स्टेशनों के पास होने से यात्रियों को रोडवेज और नगरीय बस सेवाओं के बीच सहज आवागमन की सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस लाइन में पुलिस परिवार ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली:कानपुर देहात में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फाग गीतों से वातावरण भक्तिमय हुआ
    Next Article
    घरवालों ने घेरा थाना, पूछा क्यों नहीं पकड़ी बस:प्रयागराज में एक दिन पहले हादसे में हुई थी छात्र की मौत, पुलिस ने 24 घंटे मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment