Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, पैर में लगी:फायरिंग के बाद आरोपी नफीस उर्फ काला अरेस्ट, 2 फरार, ज़िंदा गोवंश

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। एसएसपी के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि मल्हीपुर रोड स्थित तालाब के सामने आम के बाग में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद तीनों आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान नफीस उर्फ काला पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम सैय्यद माजरा, थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार नफीस उर्फ काला शातिर और अभ्यस्त अपराधी है। वह कोतवाली देहात थाने में दर्ज गौवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी, पुलिस मुठभेड़, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक जिंदा गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पति की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार:डंडे से की थी पिटाई, पुलिस ने बरामद किया वारदात में इस्तेमाल हथियार
    Next Article
    बस-ट्रैक्टर टक्कर में महिला की मौत:सिकंदराबाद NH-34 पर 10 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment