Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में प्रेमिका को रॉड से पीटकर मार डाला:बोला- अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे मांगती थी, रेप में फंसाने की धमकी देती थी

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में जंगल में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने उसके प्रेमी शमशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे। महिला बेटी की शादी के लिए शमशाद से रुपए मांग रही थी। रुपए न देने पर रेप का आरोप लगाने की धमकी देती थी। वह अपने पहले प्रेमी से भी बात करती थी, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। 14 अगस्त को शमशाद रुपए देने के बहाने महिला को जंगल ले गया। वहां पीछे से रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चेहरे पर कई वार कर उसे कुचल दिया। फिर लाश को नाले में फेंक दिया। आरोपी ने हत्या की पहले से योजना थी। पहले प्रेमी को फंसाने के लिए उसके गांव के पास वारदात की। शक से बचने के लिए आरोपी महिला के पति के साथ उसकी खोजबीन की कराता रहा। पुलिस ने उसे 22 अगस्त को हरौड़ा कट से गिरफ्तार किया। मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव का है। 2 तस्वीरें देखिए… CCTV फुटेज और पूछताछ से हुआ खुलासा पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब 5 बजे नागल अहीर गांव के पास जंगल में नाले से एक महिला का शव मिला था। सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच में महिला की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी वाजिद की पत्नी इमराना के रूप में हुई। इसके बाद गागलहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में बहेड़ी गुर्जर निवासी केसर का नाम सामने आया। पुलिस ने घटनास्थल और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले। संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान शमशाद का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। बेटी की शादी के लिए रुपए मांगे, रेप केस की धमकी दी पूछताछ में शमशाद ने पुलिस को बताया कि वह इमराना के पड़ोस में रहता था। दोनों के मकानों की छत आपस में जुड़ी हुई थी। उसके मुताबिक, करीब 7-8 महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इमराना भगवानपुर की एक दवा कंपनी में नौकरी करती थी। वह कई बार उसे कंपनी छोड़ने और लेने जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी। इसके लिए इमराना ने शमशाद से कई बार रुपए मांगे। शमशाद ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद इमराना उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगी। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था। शमशाद के मुताबिक, इमराना की जान-पहचान केसर नाम के युवक से थी। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे। इमराना उससे बात भी करती थी। शमशाद ने कई बार इमराना से केसर से बात बंद करने को कहा, लेकिन वह उससे संपर्क में थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। कंपनी से लौटते समय इमराना को बाइक पर बैठाया शमशाद ने पूछताछ में बताया- 13 अगस्त की सुबह वह इमराना को जेल चुंगी छोड़कर आया था। शाम को उसे कंपनी से वापस लाने की बात हुई थी। शाम को शमशाद अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बाइक से भगवानपुर स्थित कंपनी पहुंचा। वहां से वह इमराना को बाइक पर लेकर निकला। रास्ते में इमराना रायपुर में एक गली के बाहर उतर गई। उसने केसर से टिफिन लेने की बात कही और शमशाद को मुख्य मार्ग पर इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद इमराना वापस आई। इसके बाद शमशाद उसे बाइक पर बैठाकर गागलहेड़ी की ओर ले गया। जंगल में ले जाकर सरिया से हमला किया शमशाद इमराना को यह कहकर जंगल की ओर ले गया कि वहां उसे पैसे दे देगा। वह उसे बहेड़ी गुर्जर से नांगल अहीर जाने वाले रास्ते पर श्मशान के पास ले गया। आरोपी ने बाइक खड़ी की और बैग में रखा सरिया निकालकर पैंट में छिपा लिया। इसके बाद इमराना को कुछ आगे चलने के लिए कहा। फिर पीछे से रॉड से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। इमराना के गिरने के बाद शमशाद ने उसे मृत समझकर पास के नाले में धकेल दिया। मोबाइल तोड़ा, सरिया तालाब में फेंका हत्या के बाद शमशाद ने इमराना का मोबाइल उठाया और उसी रॉड से तोड़ दिया। इसके बाद मोबाइल और सरिया दोनों को तालाब में फेंक दिया। फिर वह बाइक से वहां से चला गया। अगले दिन वह इमराना के पति वाजिद के साथ उसे तलाशने भगवानपुर गया। वह ऐसा इसलिए कर रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। शव मिलने की जानकारी के बाद वह घर छोड़कर अलग-अलग जगह छिपने लगा। पुलिस की जांच पर नजर रख रहा था। CCTV से बचने के लिए बाइक में बदलाव किए शमशाद ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घटना वाले दिन बाइक में बदलाव किए थे। उसने बाइक के दोनों शीशे उतार दिए थे। लाल सीट पर काला कवर भी चढ़ा दिया था। आरोपी ऐसा इसलिए कर रहा था, ताकि रास्ते में लगे CCTV कैमरों में बाइक की पहचान आसानी से न हो सके। पुलिस के अनुसार, शमशाद ने नांगल अहीर के जंगल के पास हत्या की जगह जानबूझकर चुनी थी। उसका मानना था कि केसर का गांव घटनास्थल के पास है। वह चाहता था कि हत्या के बाद पुलिस का शक केसर पर जाए और वह खुद बच जाए। पुलिस अब आरोपी के बताए स्थानों पर हत्या में इस्तेमाल रॉड और इमराना के मोबाइल की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। …………………….. यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस सांसद के दामाद को अखिलेश ने सपा जॉइन कराई, इमरान मसूद ने कहा था- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद गुरुवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शायान अभी तक कांग्रेस में थे। इसे पश्चिमी यूपी की राजनीति का बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। शायान ने लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। शायान काजी परिवार से आते हैं। इस परिवार की सहारनपुर की राजनीति में लंबे समय से पकड़ रही है। इसलिए शायान का सपा में शामिल होने को यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपत्तिजनक REEL पर सस्पेंड महिला दरोगा सामने आई:मेरठ में बोलीं- 5 दिन से कमरे में बंद हूं, जान देने के ख्याल आ रहे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मुस्लिमों ने बुलडोजर मंगवाकर मदरसा ढहाया:अफसरों ने कहा था- खुद गिराओ, वरना हम गिराएंगे; दावा-50 साल पुराना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment