Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रोडवेज कर्मचारी ने DM से लगाई गुहार:क्षेत्रीय प्रबंधक समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे रोडवेज कर्मचारी रामस्वरूप ने मंगलवार को जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक, कुछ कर्मचारियों और अधिवक्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। कर्मचारी का कहना है कि श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा और लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। रामस्वरूप ने आरोप लगाया कि उनसे लाखों रुपये लेने के बाद भी न तो श्रम न्यायालय के आदेश का पालन कराया गया और न ही उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान हुआ। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। "श्रम न्यायालय के आदेश का नहीं हो रहा पालन" रामस्वरूप ने बताया कि वह कई वर्षों से रोडवेज में कार्यरत हैं, लेकिन आज तक उन्हें नियमित नियुक्ति और सेवा से जुड़े लाभ नहीं मिले। उनका कहना है कि 15 जुलाई को श्रम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक से आदेश का पालन न करने पर जवाब भी मांगा था। इसके बावजूद अब तक आदेश लागू नहीं किया गया। लाखों रुपये लेने का लगाया आरोप कर्मचारी ने आरोप लगाया कि मामले के निस्तारण के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई। उनके मुताबिक एक अधिवक्ता को 6.30 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति को 30 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है और उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मारपीट और धमकी देने का भी आरोप रामस्वरूप का आरोप है कि शिकायत करने पर रोडवेज कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक, एक बाबू और कुछ अधिवक्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। "40 साल से काम कर रहा, आज तक नहीं मिली स्थायी नौकरी" रामस्वरूप ने बताया कि वह वर्ष 1983-84 से रोडवेज में काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नियुक्ति या जॉइनिंग लेटर नहीं मिला। उनका आरोप है कि उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को नौकरी दे दी गई, जबकि उन्हें लगातार टालकर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। DM से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर्मचारी ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और श्रम न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 जुलाई को आगरा आएंगे CM, जनसभा को करेंगे संबोधित:आगरा को दे सकते हैं कई योजनाओं की सौगात, टाटा ग्राउंड पर होगी सभा
    Next Article
    मंत्री नंदी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में परिवाद दाखिल:अखिलेश यादव, डिंपल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment