Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में RTE घोटाले पर दो स्कूलों पर कार्रवाई:32 लाख वसूली के आदेश, प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) फीस प्रतिपूर्ति घोटाले को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर भगवती देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, लेबर कॉलोनी और बीडीएम पब्लिक स्कूल, शांतिनगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही, दोनों स्कूलों से 32.61 लाख रुपये की वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अनुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत फीस प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर एक त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। इस समिति में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी नकुड़ शामिल थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाध्यापिकाओं ने तथ्यों को छिपाकर और गलत दावों के आधार पर विभाग से नियम विरुद्ध तरीके से फीस प्रतिपूर्ति प्राप्त की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने पाया कि कुल 16 लाख 30 हजार 800 रुपये की धनराशि गलत तरीके से ली गई थी। नियमों के अनुसार, गलत तरीके से ली गई राशि की दोगुनी वसूली का प्रावधान है। इसी के तहत, प्रशासन ने 32 लाख 61 हजार 600 रुपये की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने संबंधित पक्षों को यह धनराशि पांच दिन के भीतर जमा करने का अल्टीमेटम भी दिया है। कार्रवाई के तहत, बीडीएम पब्लिक स्कूल, शांतिनगर के प्रबंधक अशोक मलिक और प्रधानाध्यापिका सीमा मलिक के साथ-साथ भगवती देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, लेबर कॉलोनी की प्रधानाध्यापिका सुषमा मलिक के खिलाफ संबंधित थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त,दोनों विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमान्य विद्यालयों को बंद कराने की कार्रवाई भी की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के चलते खेत में पेड़ पर लटके मिले शव
    Next Article
    अयोध्या के अमरगंज में नई पुलिस चौकी खुली:खण्डासा थाने की 14 ग्राम पंचायतें शामिल, अपराधों पर लगेगी लगाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment