Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के चलते खेत में पेड़ पर लटके मिले शव

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के रशीदपुर गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मंगलवार देर शाम गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक पेड़ पर लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी रामादेवी ने पेड़ पर फांसी लगाई। जब पति भानु प्रताप उसे खोजते हुए खेत पर पहुंचा, तो उसने पत्नी का शव लटका देखा। भानु प्रताप ने पहले शव को नीचे उतारा और फिर उसी पेड़ पर लटककर स्वयं भी आत्महत्या कर ली। मृतक भानु प्रताप (38) पुत्र लाखन सिंह का विवाह रामादेवी (35) के साथ 12 वर्ष पूर्व हुआ था। परिजनों के अनुसार, दोनों के कोई संतान नहीं थी और उनके बीच आए दिन पारिवारिक कलह होता रहता था। मंगलवार शाम को पत्नी चारा लेने खेत पर गई थी। गांव वालों ने जब शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ जलेसर ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मामले की जांच पड़ताल जारी है। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक मेरा भाई है। दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था जिसके चलते पहले पत्नी ने खेत पर जाकर फ़ांसी लगाई फिर भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आए हैं। कारण क्या रहा ये अभी स्पष्ट नहीं है। मामले पर सीओ जलेसर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में ही तनाकसी के चलते पहले पत्नी ने सुसाइड किया। फिर खोजता हुआ पति पहुंचा और पत्नी को फंदे से लटकता देख उसने भी आत्महत्या कर ली। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश राज्यमंत्री बोले-'कॉकरोच जनता पार्टी' बस सोशल मीडिया का तूफान:गोंडा में कहा- 'मेलोडी टॉफी'' प्रकरण दर्शाता हमारे पीएम कितने लोकप्रिय और मिलनसार
    Next Article
    सहारनपुर में RTE घोटाले पर दो स्कूलों पर कार्रवाई:32 लाख वसूली के आदेश, प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment