Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में शाकंभरी मंदिर की दुकानों में घुसा पानी:बरसाती नदियां उफान पर, जाटोवाला में सड़क के ऊपर से बहा नदी का पानी

    15 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश से घाड़ क्षेत्र में बरसाती नदियां उफान पर हैं। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर परिसर की कई दुकानों में पानी घुस गया। वहीं मिर्जापुर क्षेत्र के जाटोवाला में नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। तेज बहाव के चलते पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। असगरपुर, महमूदपुर समेत आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। शिवालिक की पहाड़ियों में रविवार रात से हो रही तेज बारिश का असर सोमवार को मैदानी इलाकों में दिखाई दिया। मां शाकंभरी देवी मंदिर के पास नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। नदी किनारे लगी प्रसाद, खिलौने और अन्य सामान की दुकानों तक पानी पहुंच गया। सामान की दुकानों तक पानी पहुंचा पानी बढ़ता देख दुकानदारों ने सामान सुरक्षित जगह पहुंचाना शुरू कर दिया। हालांकि कई दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश में पहली बार शाकंभरी नदी में इतना ज्यादा पानी आया है। बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जाटोवाला में सड़क पर बहा नदी का पानी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जाटोवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास गांगरोह नदी का पानी तेजी से बढ़ गया। कुछ ही देर में पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। पुल के नीचे पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइपों में कचरा फंसने से निकासी प्रभावित हुई। इसके बाद नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया। पानी असगरपुर और महमूदपुर तक पहुंच गया। खेतों के साथ आम और लीची के बाग भी पानी में डूब गए। निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में भी पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो गांवों में भी पानी घुस सकता है। हाईवे के आसपास पहुंचा बरसाती नदियों का पानी मिर्जापुर क्षेत्र में शाहपुर गाड़ा, पाडली और नौगांवा समेत कई बरसाती नदियां उफान पर हैं। इनका पानी सहारनपुर-विकासनगर हाईवे के आसपास तक पहुंच गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले साल भी बरसाती पानी गांवों तक पहुंच गया था। इस बार नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह करीब 5:16 बजे सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई। पहाड़ों में लगातार बारिश और मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते घाड़ क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़-चित्रकूट के बीच दौड़ेगी नई संयुक्त एक्सप्रेस:उन्नाव समेत कई शहरों को मिलेगा सीधा लाभ, अब 12 की जगह 24 कोच होंगे
    Next Article
    विहिप-बजरंग दल ने सावन में मांस-मछली दुकानें बंद कराईं:हनुमान मंदिर के पास मछली मंडी से शुरू हुई कार्रवाई, बिरयानी दुकानें भी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment