Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विहिप-बजरंग दल ने सावन में मांस-मछली दुकानें बंद कराईं:हनुमान मंदिर के पास मछली मंडी से शुरू हुई कार्रवाई, बिरयानी दुकानें भी बंद

    13 hours ago

    1

    0

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने सिद्धार्थनगर में सावन के दूसरे सोमवार को मांस, मछली और मांसाहारी भोजन की खुली दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई सोमवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। अभियान की शुरुआत हनुमान मंदिर के पास संचालित हो रही मछली मंडी को बंद कराने से हुई। विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस मंडी को बंद कराया। संगठन ने दुकानदारों को सावन माह के दौरान इस तरह का कारोबार न करने की चेतावनी दी। हनुमान मंदिर के समीप यह मछली मंडी लंबे समय से खुले में लग रही थी। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल के निकट मछली की बिक्री पर आपत्ति जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर सावन माह की धार्मिक मान्यताओं का हवाला दिया, जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेट लीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जहां भी खुले में मांस और मछली की बिक्री हो रही थी, उन दुकानों को बंद कराया गया। दुकानदारों को सावन माह के दौरान मांसाहारी भोजन न बेचने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान नगर के हाइडील तिराहे पर स्थित भोलेनाथ मंदिर के सामने संचालित मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर भी आपत्ति जताई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर के ठीक सामने मांसाहारी भोजन की बिक्री धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं है। सदस्यों ने दुकानदार को समझाकर दुकान बंद कराई और भविष्य में मंदिर के सामने ऐसी दुकान न चलाने की चेतावनी दी। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत-उपवास रखते हैं और मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसके बावजूद नगर के कई हिस्सों में खुले में मांस, मछली और मांसाहारी भोजन की बिक्री जारी थी। धार्मिक भावनाओं के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए संगठन ने यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं है, बल्कि सावन माह के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास खुले में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना है। दुकानदारों को पहली बार समझाकर और चेतावनी देकर दुकानें बंद कराई गई हैं। उनसे कहा गया है कि यदि कारोबार करना है तो धार्मिक स्थलों से दूर उपयुक्त स्थान पर करें या सावन समाप्त होने के बाद ही पहले वाले स्थान पर दुकान संचालित करें। अभियान के दौरान शहर के कई हिस्सों में मांस, मछली और मुरादाबादी बिरयानी की दुकानें बंद कराई गईं। कई दुकानदारों ने संगठन की अपील पर स्वयं ही अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने समझाइश देकर दुकानें बंद कराईं। अभियान के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक इसकी चर्चा होती रही। हालांकि पूरे अभियान के दौरान किसी प्रकार के विवाद या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह के शेष दिनों में भी धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी रखी जाएगी। यदि कहीं खुले में मांस, मछली या मांसाहारी भोजन की बिक्री होती मिली तो संबंधित दुकानदारों को फिर से चेतावनी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शाकंभरी मंदिर की दुकानों में घुसा पानी:बरसाती नदियां उफान पर, जाटोवाला में सड़क के ऊपर से बहा नदी का पानी
    Next Article
    पीएसी ने छात्रों को बांटी मुफ्त शैक्षिक सामग्री:कानपुर के श्याम उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ वितरण, सेनानायक ने गुरुमंत्र दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment