Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ट्रेड डील और बजट का विरोध:भाकियू का प्रदर्शन, सैकड़ों किसान डीएम कार्यालय पहुंचे; राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तत्वावधान में गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील और हालिया केंद्रीय बजट को किसान विरोधी बताते हुए विरोध जताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कोई ठोस राहत या योजना घोषित नहीं की गई है। नेताओं ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि किसानों को केवल '30 रुपए का लॉलीपॉप' देकर औपचारिकता पूरी की गई है। उनका तर्क था कि यह राशि बैंक कटौती और अन्य देनदारियों में ही खत्म हो जाती है, जिससे किसानों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता। प्रदर्शन के दौरान गन्ना भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 14 दिनों के भीतर ब्याज सहित गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद कई किसानों का भुगतान लंबित है। बजाज शुगर मिल सहित अन्य मिलों पर भी बकाया राशि का भुगतान न करने का आरोप लगाया गया। किसानों ने खाद की कमी, समय पर बिजली आपूर्ति न मिलने और फसलों के उचित दाम न मिलने जैसी अन्य समस्याएं भी उठाईं। उनका कहना था कि खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है, जिसके कारण किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले चुनावों में किसान इसका जवाब देंगे। इस प्रदर्शन में चौधरी विनय कुमार, अरुण राणा, रघुवीर सिंह, अमित मुखिया, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह कंबोज, अजय कंबोज, सुरेश प्रमुख, ललित कुमार, पहला सिंह, सुखबीर सिंह, सुरेश मूसा, प्रधान रेखा बालियां, सुधीर, अशोक चौधरी, अजय कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या, बेटी पर हमले में पति को उम्रकैद:बरेली में अवैध संबंध के शक में हमला किया था, कोर्ट ने सुनाई सजा
    Next Article
    लखनऊ में दस्तक यूथ फेस्टिवल 2026 का समापन:18वें सीजन में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment