Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:8.50 लाख रुपये की 42 ग्राम स्मैक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने बुधवार को दो नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 42.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8.5 लाख रुपये है। यह सफलता थाना गंगोह पुलिस को "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत मिली। जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय है। पहली कार्रवाई में, पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान आवेश पुत्र सादा निवासी गांव बिसलहेड़ा, थाना नकुड़ को गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20.17 ग्राम स्मैक और 700 रुपये नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें मारपीट और लूट से संबंधित मामले शामिल हैं। दूसरी कार्रवाई में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोईन उर्फ मयूर पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, कस्बा गंगोह को लखनौती रोड पर बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से स्मैक सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच के लिए पूछताछ कर रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में गंगोह थाना पुलिस टीम के कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलोरो की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:मथुरा में सगाई से लौटते समय हुआ हादसा, जांच जारी
    Next Article
    थाने के CCTV बंद होने के जवाब पर हाईकोर्ट सख्त:मुख्य सचिव को जांच के आदेश, कहा- अगली सुनवाई पर पेश हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment