Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विधानसभा आश्वासन समिति का दौरा:अध्यक्ष राजपाल बालियान ने अस्पताल और स्कूल देखे, बोले- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष राजपाल बालियान के नेतृत्व में सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकार की ओर से पहले दिए गए आश्वासनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर विधायक राजीव गुंबर, समिति सदस्य राम खिलाड़ी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष राजपाल बालियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा में जिन मुद्दों पर सरकार की ओर से आश्वासन दिए गए हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जिन योजनाओं में देरी हो रही है, उनकी वजह बताए। समीक्षा बैठक के बाद आश्वासन समिति ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को संतोषजनक बताया, जबकि कुछ छोटी-मोटी कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, लेकिन कुछ स्थानों पर साफ-सफाई और व्यवस्था से जुड़ी छोटी कमियां सामने आईं। इस पर समिति अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। समिति ने शहर की सड़कों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बेरीबाग रोड और जिला अस्पताल के आसपास बनी सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे गड्ढे और पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी सामने आई। समिति अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिए गए आश्वासनों को धरातल पर उतारना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण और समीक्षा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर के उद्धाटन की तारीख चौथी बार फिक्स:13 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, 5 लाख आबादी को मिलेगी राहत
    Next Article
    दिव्यांग एकता कमेटी ने मनाया होली मिलन समारोह:मैनपुरी में अध्यक्ष ने दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment