Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक ने बहन-बहनोई के बनाए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो किया, 50 हजार और जेवर हड़पे

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी सगी बहन और बहनोई पर ब्लैकमेलिंग, धमकी देने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कुतुबशेर के अंबाला रोड स्थित सुभाषनगर निवासी कोमल कोहली ने शिकायत में बताया कि उसकी सगी बहन मनप्रीत कौर उर्फ नैना और बहनोई मिलन श्रीवास्तव, निवासी भगवती गार्डन, उत्तम नगर (दिल्ली), उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शादी से पहले और बाद की निजी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और बदनामी का डर दिखाकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2025 में डर के कारण पीड़िता ने आरोपियों को 50 हजार रुपये नगद दिए। पैसों की कमी होने पर उसने अपने सोने के जेवर भी उन्हें सौंप दिए, लेकिन इसके बावजूद धमकियां बंद नहीं हुईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत ‘HARMEET KOHLI STORY OF MY LIFE 20172025 PREET 8/8/88’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर शादी से पहले की ऑडियो-वीडियो और कुछ फोटो अपलोड कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक छवि पर गहरा असर पड़ा है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि उसकी गृहस्थी खराब कर देंगे और उसे चैन से नहीं रहने देंगे। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना से उसकी पारिवारिक जिंदगी प्रभावित हुई है और वह समाज में सिर उठाकर चलने की स्थिति में नहीं रही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार:मोरंग डालने और पैसों के लेनदेन पर हुआ था विवाद, सिर पर डंडा मारकर ली थी जान
    Next Article
    गोरखपुर में सीनियर सिटीजन ने खेली फूलों की होली:गीत-संगीत के साथ मनाया उत्सव, फाग गायन से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment