Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर मंदिर संपत्ति घोटाला में 7 पर FIR:कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस, भूमाफिया गिरोह पर साजिश का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित पंचायती शिव मंदिर की संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। एसीजेएम तृतीय कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला मंदिर की लाखों रुपये की संपत्ति को कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत बेचने से संबंधित है। मंदिर सुधार समिति के सदस्य सुरेश राजभर और सुरेश कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में दर्ज व्यावसायिक संपत्ति संख्या 3/6467, जिसकी अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये है, उसे अवैध रूप से बेच दिया गया। यह संपत्ति पहले से ही नगर मुंसिफ न्यायालय में मूल वाद संख्या 50/2012 के तहत विचाराधीन है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अक्षय कुमार यादव ने राजीव सोनकर, साहिल, राजा, कमलराज, गगन और विजय कुमार के साथ मिलकर संपत्ति का बैनामा निष्पादित किया। विजय कुमार इस सौदे में गवाह के तौर पर शामिल था। प्रार्थियों ने दावा किया है कि सार्वजनिक मंदिर की संपत्ति को किसी निजी व्यक्ति द्वारा बेचना नियमों का उल्लंघन है। उनका यह भी कहना है कि यदि कोई ट्रस्ट संपत्ति का हस्तांतरण करता है, तो उसकी धनराशि मंदिर के बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संपत्ति की बिक्री से प्राप्त रकम मंदिर के खाते में जमा नहीं कराई गई, बल्कि आरोपियों ने मिलकर धन का गबन कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित आरोपी भूमाफिया प्रवृत्ति के हैं और अन्य धार्मिक संपत्तियों पर भी उनकी नजर है। इस मामले में पहले थाना जनकपुरी और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने अदालत का रुख किया। अब कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन विवेचना की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा नगर में होली पर पुलिस का पैदल मार्च:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया
    Next Article
    कानपुर: दुकान बंद कर रहे युवक पर हमला:बचाव करने आई मां का धक्का देकर हाथ तोड़ा, मां-बेटा घायल, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment