Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में दो शिकायतें तत्काल हल:कुल आठ शिकायतें मिलीं, नगरायुक्त ने दिए प्रभावी सफाई के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार को कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सफाई से संबंधित दो समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को महानगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड 04 लक्ष्मीपुरम निवासी अशोक कुमार ने कॉलोनी में नियमित सफाई न होने की शिकायत की। इसी तरह, वार्ड 62 मौहल्ला शाह बहलोल निवासी अशरफ खां ने शीश महल वाली गली में गंदगी की समस्या बताई। नगरायुक्त ने इन दोनों शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्रों में सफाई निरीक्षक और सफाई मित्रों को भेजा, जिसके बाद मौके पर ही सफाई कराकर समस्याओं का समाधान किया गया। अन्य सफाई संबंधी शिकायतों में वार्ड 33 रोहित विहार के निशांत पंवार ने नालियों की सफाई, वार्ड 58 बाजार रामानंदी के नवनीत ने जैन अस्पताल के पास सफाई व्यवस्था सुधारने और वार्ड 09 कनिका विहार की अंजु ने नियमित सफाई न होने की शिकायत की। वार्ड 32 मौहल्ला खानआलमपुरा निवासी इनाम अंसारी ने रमजान से पहले विशेष सफाई अभियान चलाने का अनुरोध किया। नगरायुक्त ने इन सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड 09 निवासी अंजु धींगड़ा ने कनिका विहार कॉलोनी की नालियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की, जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 62 मौहल्ला शाह बहलोल निवासी अशरफ खां ने शीश महल वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या भी उठाई। इस पर नगरायुक्त ने पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव और मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व DGP पर दो राज्यों में वोट बनवाने का आरोप:सहारनपुर में पंजाब के शमसुद्दीन को जान का खतरा, SSP से सुरक्षा मांगी
    Next Article
    सपा कार्यकर्ता हत्याकांड में पांच दोषी करार:अमेठी में चार साल पहले हुई थी घटना, सुल्तानपुर कोर्ट 20 फरवरी को सुनाएगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment