Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भागवत बोले- भारत के सभी मुसलमान हिंदू, घर वापसी हो; विराट-अनुष्का फिर वृंदावन पहुंचे; AI समिट में सामान चोरी, सरकार ने माफी मांगी

    1 hour ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर RSS चीफ मोहन भागवत के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि भारत के सभी मुसलमान हिंदू हैं। उनकी घर वापसी होना चाहिए। दूसरी बड़ी खबर विराट-अनुष्का के वृंदावन पहुंचने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारत की पांच दिन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर डाली गई रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. मोहन भागवत बोले- भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है, हिंदू 3 बच्चे पैदा करें RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा कि हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। भागवत ने कहा- अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें। UGC किसी के खिलाफ नहीं है: भागवत ने कहा कि UGC गाइडलाइंस किसी के खिलाफ नहीं है। अगर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरा हुआ है तो उसे बाहर निकलने के लिए हाथ उठाना होगा और बाहर खड़े व्यक्ति को उसे बाहर निकालने के लिए थोड़ा झुककर हाथ बढ़ाना होगा, जब दोनों हाथ बढ़ाएंगे तो ही बात बनेगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान, सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। इससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों का सामान चोरी हो गया। हालांकि, मामले में केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। सरकार ने माफी मांगी: केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी सरकार नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी, शिक्षा मंत्री बोले- 47 हजार पद खाली, लेकिन हमारे पास पर्याप्त शिक्षक-शिक्षामित्र यूपी के प्राइमरी स्कूलों में नौकरी की आस लगाए 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में मंगलवार को कहा, सरकार बेसिक शिक्षा परिषद में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी। मंत्री संदीप सिंह ने यह जवाब सपा विधायक अनिल प्रधान के सवाल पर लिखित में दिया। अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती करेगी। सहायक अध्यापक के 46944 पद खाली: मंत्री ने कहा, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापक के 46944 पद खाली हैं। सरकार 2022 के बाद TET पास अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नए पद सृजित करने पर कोई विचार नहीं करेगी। परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक और शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। यूपी में हर महीने 200 से अधिक शिक्षक रिटायर हो जाते हैं: हर साल सवा दो लाख बीएड और दो लाख अभ्यर्थी बीटीसी उत्तीर्ण करते हैं। अब अगर सरकार भर्ती नहीं करेगी तो इन अभ्यर्थियों के सामने निजी स्कूल में ही काम करने या शिक्षण के अलावा कोई अन्य कार्य करने का ही विकल्प है। पूरी खबर पढ़ें 4. तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने, मंत्रिमंडल में 1 हिंदू-1 बौद्ध समेत 49 मंत्री बांग्लादेश में BNP अध्यक्ष तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई। रहमान के अलावा 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई है। इनमें एक हिंदू मंत्री निताई रॉय चौधरी और एक बौद्ध मंत्री दिपेन देवान चकमा भी शामिल है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। रहमान दो महीने पहले ही बांग्लादेश लौटे थे: वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। 17 साल तक लंदन में रहने के बाद वह दो महीने पहले ही बांग्लादेश लौटे थे। आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 299 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा, फ्रांस को स्पेशल पार्टनर बताया पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। PM मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा। इस दौरान PM ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया। मैक्रों बोले- भारत लीडरशिप करने वाला देश: फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के कई बड़ी कपनियों के CEO भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोबी और पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO भारतीय हैं। अब भारत लीडरशिप करने वाला देश बन गया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. पंजाब CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा, खालिस्तानी आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी कि CM मान को पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वे बच गए तो उनका पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पोलोनियम के बारे में जानिए: CM मान को जिस पोलोनियम केमिकल देने की बात सामने आई है, वह दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है। हालांकि, CM को पोलोनियम से संक्रमित कब, कहां और कैसे किया गया, खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में इसका कोई जिक्र नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... 7. सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, नोएडा में बेटे को जन्म दिया, 11 महीने पहले बेटी हुई थी पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। सीमा हैदर की पूरी कहानी पढ़िए: पाकिस्तान में सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की पहचान नोएडा के सचिन मीणा से हुई। दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली। 2023 में बिना परमिशन सीमा हैदर भारत आ गईं। उन्हें पाकिस्तान जासूस होने के शक में गिरफ्तार किया गया, लेकिन 4 दिन में ही जमानत मिल गई। 21 जुलाई 2023 को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर दया याचिका लगाई। हालांकि, इसके बाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में: जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द; कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर (पूरी खबर पढ़ें ) इंटरनेशनल: 5 देशों के 14 पूर्व–कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी: इमरान खान के इलाज की मांग, इनमें भारत के दो, पाकिस्तान का कोई नहीं (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा: दावा- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत्नी ने भारत की जानकारी शेयर की (पूरी खबर पढ़ें ) बॉलीवुड: सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ी: ICU में भर्ती; बेटी अलवीरा भागती हुई लीलावती हॉस्पिटल जाती दिखीं (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से ठीक पहले का वीडियो: दावा- नाबालिग आरोपी की बहन रील बना रही थी; मृतक अचानक कार के सामने आया (पूरी खबर पढ़ें ) बिजनेस: चांदी ₹6 हजार गिरी, ₹2.34 लाख पर आई: सोना ₹3 हजार घटकर ₹1.51 लाख हुआ; 4 दिन में चांदी ₹32 हजार, सोना ₹6 हजार सस्ता (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: असम विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में हो सकता है: अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग संभव; BJP-कांग्रेस की EC से अपील- तारीख बिहू के आसपास हो (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द: कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला, हाईकोर्ट ने भाजपा नेता की याचिका खारिज की (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में AAIB जुटी: DGCA बोला-डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा मिला; भतीजे रोहित ने साजिश की आशंका जताई (पूरी खबर पढ़ें ) इंटरनेशनल: अपनी नर्सरी में धतूरे का पौधा उगाता था जेफ्री एपस्टीन: नशे में इस्तेमाल होता है, भगवान शिव से जुड़ा है इसका फूल (पूरी खबर पढ़ें ) नेशनल: अमेरिका में हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी: 2 की मौत, शूटर ने खुद को भी गोली मारी; पारिवारिक झगड़े के बाद हमला (पूरी खबर पढ़ें ) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ब्रिटिश कपल ने 30 सेकंड में 146 बार बनाया रिकॉर्ड ब्रिटिश कपल जोशुआ और जेनी ने 30 सेकंड में 146 बार किस करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 5 किस प्रति सेकंड की रफ्तार वाले इस कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या CM भगवंत मान को पोलोनियम जहर दिया, ये शरीर में क्या करता है; खालिस्तानियों ने क्यों लिखा- बेअंत सिंह जैसे मारेंगे उत्तराखंड के तीर्थों में मुस्लिम-ईसाइयों के लिए 'नो एंट्री': हर की पैड़ी से शुरुआत, चारधाम कमेटी ने तैयार किया प्रस्ताव, सरकार भी राजी फिजिकल हेल्थ- बार–बार हैवी पीरियड्स: हो सकता है यूटेरिन फाइब्रॉइड, डॉक्टर से जानें ये क्या है, इन 12 लक्षणों को इग्नोर न करें जरूरत की खबर- एलोवेरा जूस के 11 हेल्थ बेनिफिट्स: डॉक्टर से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए, खरीदते हुए बरतें ये जरूरी सावधानियां भारत सुपर-8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भिड़ेगा: ऑस्ट्रेलिया बाहर हुआ, इसलिए जिम्बाब्वे से भी मुकाबला; टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देखिए 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों को नई शुरुआत से फायदा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोना महंगा-वजन हल्का, बढ़ते दामों ने बदली खरीदारी की आदतें:पुराना जेवर बदलाकर चला रहे काम; व्यापारी बोले- अप्रैल से बढ़ेगा कारोबार
    Next Article
    पाकिस्तानी महिला मेरठ जेल की क्वारंटाइन बैरक में:वकील बेटे ने कहा- वक्फ प्रापर्टी का विवाद; 2 वोटर कार्ड मिलने पर हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment