Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत

    1 hour ago

    1

    0

    मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। इस वारदात के बाद दैनिक भास्कर टीम आगरा के बाह इलाके के बिजौली में पहुंची। जहां के लड़के फिल्म डायरेक्टर के घर पर गोली चलाने वाले गैंग के बताए गए। सामने आया कि रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग करने वाले पेशे से होटल वेटर, मजदूर और सब्जी बेचने वाले हैं। पढ़िए रिपोर्ट… गांव में दहशत लोगों को लग रहा दोबारा दबिश होगी आगरा मुख्यालय से 80 Km दूर बाह के गांव बिजौली में 15 फरवरी की रात के बाद से लोग कम बाहर निकल रहे हैं। यहां की गलियों में घूमने के बाद ऐसा लगा कि उन्हें दोबारा दबिश का डर सता रहा है। कोई ज्यादा बातचीत को तैयार नहीं हुआ। हमने कुछ घरों के दरवाजे खटखटाए, कुछ लोगों ने बिना दरवाजा खोले परिचय पूछा, फिर बात करने से मना कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने बात की, मगर कैमरे पर नहीं आए। मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी STF ने इस गांव के दीपक शर्मा, विष्णु कुशवाहा, सनी ठाकुर, रितिक यादव और सोनू को अरेस्ट किया था। इन सबके घर गांव में सिर्फ 100 मीटर के दायरे में हैं, गांव के लोगों से बातचीत के बाद ये भी साफ हुआ कि उनके घरों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। विष्णु के पिता बोले- 2 बेटों को घर से खींचकर ले गए टीम ने सबसे पहले आरोपियों के घर ढूंढे। विष्णु कुशवाहा के घर पर उनके पिता सूरज पाल से मुलाकात हुई। वो घर के बाहर ही बैठे मिले। हमने पूछा- क्या हुआ था? सूरज बोले- पुलिस की टीमें गांव में आईं थीं। आधी रात को हमारे घर के दरवाजे पीटे जाने लगे। घर के अंदर कुछ पुलिस वाले घुस आए, विष्णु और उसके छोटे भाई को खींचते हुए घर से बाहर लेकर गए। हालांकि बाद में छोटे भाई को छोड़ दिया। जब हमने पूछा, तब उन्होंने बताया- तुम्हारे लड़के ने रोहित शेट्‌टी के घर पर गोली चलाई है, हम तो हैरान रह गए। वो जिम में काम करता है, CCTV में 31 जनवरी को यहीं दिख रहा हमने पूछा- 31 जनवरी की रात आपका बेटा कहां था? वह बोले- बेटे को फंसा रहे हैं, वो तो घर पर ही था। हमने पूछा- कौन फंसा रहा है? वह कहते हैं- गांव का ही प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित मेरे बेटे को शराब पिलाकर उसका मोबाइल ले लिया था। उसने ही किसी को फोन किया था। मेरा बेटा तो बेगुनाह है, वो जिम में नौकरी करता था। जब हमसे सबूत मांगा जाएगा। जिम की CCTV दे देंगे। विष्णु की बहन विनीता कहती हैं- मेरे भाई ने कुछ नहीं किया है। पुलिस को सही आरोपी नहीं मिले हैं, तो मेरे भाई को फंसा दिया है, हमारे पास सबूत हैं कि वो वारदात की रात में यहीं गांव में था। सोनू के पिता बोले- एक महीने पहले वो दिल्ली में था रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग करने वालों में सोनू का नाम भी है। उसके पिता विनोद कहते हैं- मैं तो सब्जी का ठेला लगाता हूं, बेटे ने कहा मुंबई में जो रिश्तेदार रहते हैं, उनके पास रहूंगा। वहीं पर कोई काम कर लूंगा। फिर वो मुंबई चला गया। 1 महीने पहले बेटे से बात हुई थी। तब उसने बताया था कि गांव के ही सनी ठाकुर के साथ दिल्ली काम करने आया हूं। उसके बाद उससे बात नहीं हुई। सीधे पुलिस ने गांव आकर बताया कि सोनू मुंबई अटैक में शामिल है। सनी ठाकुर की दादी बोलीं- परिवार दिल्ली में रहता है सोनू के पिता की बात समझने के बाद हम सनी ठाकुर के घर पहुंचे। वहां एक बूढ़ी अम्मा मिलीं। वो उसकी दादी थीं। उन्होंने बताया- हमारा पूरा परिवार दिल्ली में रहता है, कभी कभार ही गांव आता है। सनी के पापा सब्जी और फल बेचते हैं, सनी भी उनकी मदद करता है। किसको कहां से पकड़ा है, ये मुझे नहीं पता है। दीपक की मां ने कहा- 3 महीने से बेटे से बात नहीं हुई अब हम फायरिंग करने के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा के घर पहुंचे। यहां उसकी मां रामवती मिलीं। वह कहती हैं- 3 महीने से बेटे से बात नहीं हुई। वो दिल्ली के किसी होटल में वेटर का काम करता है। लंबे समय से घर नहीं आया। मुझे ये ठीक से पता नहीं है कि उसने क्या किया है? हां, जब गांव में पुलिस आई, तब पता चला कि उसको झज्जर से अरेस्ट किया गया है। मुझे बेटे को लेकर चिंता होती है, लेकिन मैं गरीब हूं, क्या कर सकती हूं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच जानिए 15 से 20 जनवरी तक घर के आसपास घूमे शूटर मुंबई क्राइम ब्रांच पकडे़ गए सभी 11 आरोपियों को अपने साथ मुंबई ले गई। प्लेन से लेकर जाने के लिए आरोपियों के मुंह पर काला कपड़ा डालकर उन्हें ले जाया गया। वहां अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई। सामने आया है कि शुभम लोनकर के कहने पर 15 से 20 जनवरी के बीच सोनू और सनी ठाकुर ने स्कूटी पर रोहित शेट्‌टी के घर ‘शेट्‌टी टावर’ की रेकी की थी। ये स्कूटी पुणे से लेकर आए थे। हर रोज 2 से 3 बार ये लोग इस घर के आसपास देखे गए। 20 जनवरी को शूटर दीपक शर्मा, सोनू कुमार और सनी ठाकुर फिर इस टावर के पास पहुंचे थे। आखिरी बार रेकी करने के बाद स्कूटी को रेलवे पार्किंग में खड़ा कर दिया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रेलवे पार्किंग में 11 दिन स्कूटी खड़ी थी, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ कि ये स्कूटी किसी क्राइम को करने से पहले इस्तेमाल की गई है। 20 जनवरी को ही तय हुआ कि 31 जनवरी की रात को ‘शेट्‌टी टावर’ पर हमला किया जाएगा। 31 जनवरी की रात दीपक, सोनू और सनी ठाकुर कल्याण से टैक्सी लेकर जुहू इलाके में पहुंचे। उन्होंने रेलवे पार्किंग से वहीं स्कूटी फिर से निकाली, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया। बताया जा रहा है कि दीपक और सोनू ने सनी को जुहू चौपाटी पर छोड़ दिया और उसके बाद दोनों ने एक जगह बैठकर शराब पी। इसके बाद दीपक और सोनू रोहित शेट्टी के घर के पास पहुंचे। स्कूटी और सोनू को थोड़ी दूरी पर छोड़कर दीपक पैदल आगे बढ़ा और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद ऐसे भागे शूटर गोलियां चलाने के बाद तीनों आरोपी पहले साथ निकले। स्कूटी को जुहू बस स्टॉप के पास छोड़ दिया। फिर उन्होंने एक ऑटो से कल्याण चलने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने मना कर दिया। बाद में एक दूसरा ऑटो ड्राइवर उन्हें ठाणे स्टेशन तक छोड़ने को तैयार हुआ। ठाणे स्टेशन से उन्होंने फिर ऑटो लेकर कल्याण स्टेशन का रुख किया। वहां चौथा आरोपी उनसे मिला। इसके बाद चारों ने एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी और भोपाल पहुंचे। भोपाल से ट्रेन बदलकर आगरा पहुंचे। आगरा में कुछ दिन गांव में छिपे रहने के बाद दीपक और सोनू नोएडा में विशाल के घर रुके। फिर हरियाणा में रितिक ने उन्हें पनाह दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विशाल, रितिक और जतिन को आरोपियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्होंने फरार होने के दौरान ठिकाना, पैसे और अन्य संसाधन मुहैया कराए थे। 4 बार प्राइवेट, 2 बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने मुंबई आने और भागने के दौरान चार बार प्राइवेट वाहन और दो बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया। पुलिस ने सैकड़ों CCTV फुटेज देखने के बाद यह पूरा रूट मैप तैयार किया है। रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर फायरिंग हुई थी 31 जनवरी को देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोनकर आरजू नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू , हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।’ इसी पोस्ट में आगे लिखा था, ‘और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस गैंग।’ सोशल मीडिया से ले रहे थे पुलिस की हर अपडेट पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमारा मकसद दहशत फैलाना था। यह काम हमें गांव के विष्णु कुशवाहा ने दिया था, जिसका संबंध राजस्थान के श्रीगंगानगर में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शुभम लोनकर गिरोह से जुड़े गोलू पंडित से है। गोलू भी उनके गांव बिजौली का ही रहने वाला है। आरोपियों ने कबूल किया है कि गैंग के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपराधियों का महिमामंडन देखकर वे भी ‘नाम कमाने' की चाह में इस साजिश का हिस्सा बने। उन्होंने गांव में रहने वाले गोलू की पिछले दो साल में लाइफ स्टाइल बदली हुई देखी। ---------------------------------- ये पढ़ें - रोहित शेट्टी फायरिंग केस में हरियाणा से 4 आरोपी गिरफ्तार:मुख्य शूटर हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था; अब तक 11 अरेस्ट मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को मुंबई लाने की तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी महिला मेरठ जेल की क्वारंटाइन बैरक में:वकील बेटे ने कहा- वक्फ प्रापर्टी का विवाद; 2 वोटर कार्ड मिलने पर हुई FIR
    Next Article
    'चोटी खींचना महाअपराध, लाठी इस्तेमाल कर सकते थे’:शंकराचार्य विवाद पर योगी से अलग केशव-ब्रजेश के सुर, VIDEO देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment