Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस की दो लुटेरों से मुठभेड़:पुलिस पर चलाई बदमाशों ने गोली, काउंटर फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देर रात पुलिस टीम मंशापुर नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सरकड़ी खुमार की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों तेजी से चिलकाना रोड की ओर भागने लगे। कुछ दूरी पर बालपुर की ओर जाने वाले नहर तिराहे पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। घायल बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान निवासी दया गार्डन और दिलेशान निवासी मिल्लत नगर के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही लूट के एक मामले में वांछित चल रहे थे। इनके खिलाफ कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए 43 हजार रुपए नकद बरामद किए। इसके अलावा दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के प्रयास में दो दोषी को कारावास:हापुड़ में जिला जज ने सुनाई 10-10 साल की सजा, 23 हजार का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    बुजुर्ग से एटीएम पर 50 हजार की ठगी:इटावा के भरथना में अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड से की छेड़छाड़, मदद के बहाने फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment