Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर PNB Fake Currency मामले में NIA ने नीतू को किया गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों के प्रसार से जुड़ी साजिश में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतू के रूप में हुई है।वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव का रहने वाला है। एनआईए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नीतू मामले के मुख्य आरोपी आदेश चौधरी और अन्य आरोपियों का करीबी सहयोगी है। सहारनपुर के सदर बाजार थाने को 29 अगस्त, 2026 को पीएनबी के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के अंकित मूल्य वाले भारतीय मुद्रा के नकली नोट बरामद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी, जिन्हें बाद में बैंक ने निलंबित कर दिया। इसके बाद एनआईए ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाली और तीन सितंबर को फिर से मामला दर्ज किया। एजेंसी ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी अमित कुमार को सात सितंबर, मुख्य आरोपी आदेश चौधरी को 15 सितंबर तथा अन्य आरोपी मुकेश कुमार और राजेंद्र को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश
    Next Article
    Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment