Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर पुलिस ने ठगी के 5 लाख वापस कराए:पेंशन फार्म भरने के बहाने पूछा ओटीपी, ठग ने अकाउंट में ट्रान्सफर कर लिए रुपये

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जनपद में साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति के 5 लाख रुपये वापस कराए हैं। धोखाधड़ी का शिकार हुए शिवरतन सिंह के खाते से ठग ने रुपये ट्रांसफर कर लिए थे, जिसे पुलिस की सक्रियता से वापस दिलवाया गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के नगलानया गांव निवासी शिवरतन सिंह के साथ यह धोखाधड़ी हुई थी। ठग ने पेंशन फाइल बनाने का झांसा देकर फोन पर उनसे ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद पीड़ित के खाते की इंटरनेट बैंकिंग चालू कर 5 लाख ट्रांसफर कर लिए। जैसे ही शिवरतन सिंह को धोखाधड़ी का आभास हुआ, उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान साइबर क्राइम टीम ने सक्रियता दिखाते हुए धोखाधड़ी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करवा दी। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल उठा। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने इस अवसर पर साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत किया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो उसे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका को किडनैप कर मार डाला, नहर में फेंकी बॉडी:6 महीने की प्रेग्नेंट थी, शादी की जिद पर अड़ी थी, थप्पड़ मारने पर गुस्साया
    Next Article
    लापरवाही पर आईजी अमित पाठक की कार्रवाई:खरगूपुर थाना अध्यक्ष सस्पेंड, कर्नलगंज कोतवाल के खिलाफ विभागीय जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment