Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका को किडनैप कर मार डाला, नहर में फेंकी बॉडी:6 महीने की प्रेग्नेंट थी, शादी की जिद पर अड़ी थी, थप्पड़ मारने पर गुस्साया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। महिला, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इसी बात पर दोनों में लड़ाई हुई। महिला ने प्रेमी के थप्पड़ मार दिया। गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका को किडनैप किया। उसके साथ मारपीट की। कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर देने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुआ था तो उसे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद गाड़ी की डिग्गी में शव को डालकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद गुरुवार को आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला संग्रामगढ़ थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… मदनगढ़ बेलहा निवासी सुनील कुमार की पत्नी बबीता गुप्ता (25) की अप्रैल 2025 में शादी में हुई थी। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। परिजनों के अनुसार, बबीता 15 मार्च को दवा लेने लालगंज गई थी, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। लालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 17 मार्च 2026 को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में गोंदाही गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक शव उतरात मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान बबीता के रूप में हुई। चेहरा सूजा हुआ था। मुंह से खून निकल रहा था। इस कारण मारपीट के बाद हत्या की आशंका थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ और सर्विलांस में पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया सांगीपुर निवासी अनुज सिंह (27) की बबीता से बातचीत होती थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले वह टालमटोल करता रहा, लेकिर सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अनुज सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज सिंह ने बताया- वह बबीता को लंबे समय से जानता था और दोनों के बीच अफेयर था। 15 मार्च को बबीता लालगंज आई थी। यहां उसकी मुलाकात हुई। बबीता, मेरे साथ रहने की जिद कर रही थी। मुझसे शादी करना चाहती थी। मेरी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। उसने बबीता को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी और उसे थप्पड़ मारा, तो वह गुस्से में आ गया। अनुज उसे अपने टायर गोदाम ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने की कोशिश की। इसके बाद उसने बबीता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, अनुज ने शाम होने का इंतजार किया। शव को अपनी अर्टिगा कार की डिग्गी में रखकर संग्रामगढ़ की गोंदाही नहर में फेंक दिया। शव मिलने के बाद अनुज सिंह डर के कारण इधर-उधर छिपता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे रायपुर तियाई के पास से गिरफ्तार कर लिया। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन, सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा और गाड़ियों में बैठाना शुरू किया। कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस के ऊपर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके उन्हें भी नीचे उतारा। सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर रोजगार मेले में 846 युवाओं का चयन:1238 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 22 कंपनियों ने किया इंटरव्यू
    Next Article
    साइबर पुलिस ने ठगी के 5 लाख वापस कराए:पेंशन फार्म भरने के बहाने पूछा ओटीपी, ठग ने अकाउंट में ट्रान्सफर कर लिए रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment