Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगी के 1 लाख रुपए वापस:फिरोजाबाद में एपीके फाइल से बनाया था ठगी का शिकार, पुलिस ने फ्रीज कराई राशि

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के साइबर ठगी में गंवाए गए 1 लाख रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने एक शिकायत पर संज्ञान लिया। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला दखल निवासी अमित पुत्र मनोज कुमार ने भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने एक एपीके फाइल के माध्यम से उनके साथ 1,00,000 रुपये की ठगी की थी। शिकायत संख्या 33111250153160 थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने संबंधित बैंक और नोडल एजेंसियों से तत्काल संपर्क किया और धनराशि को होल्ड कराकर पूरी रकम पीड़ित अमित के खाते में वापस करा दी। अपनी राशि वापस मिलने पर पीड़ित अमित ने फिरोजाबाद पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। फिरोजाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में राणी सती दादी का भव्य कीर्तन:भजनों में लीन हुए भक्त, ज्योत जलाकर लिया आशीर्वाद
    Next Article
    बलिया में बोर्ड परीक्षाओं के लिए पुलिस बल तैनात:एसपी ओमवीर सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment