Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगों को फर्जी सिम सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार:404 एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद, रायबरेली में गिरोह का भंडाफोड़

    20 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लालगंज थाना पुलिस ने डलमऊ ओवरब्रिज के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 404 एक्टिवेटेड फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीरज सिंह पुत्र बृजेश सिंह (निवासी बरवलिया मजरे टिकवामऊ, थाना खीरों, रायबरेली) और आशीष पुत्र लल्लू प्रसाद (निवासी सुल्तानपुर जाला, थाना लालगंज, रायबरेली) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांव-गांव घूमकर सिम कार्ड बेचते थे। इसी की आड़ में वे सीधे-साधे ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर या धोखा देकर एक से अधिक बार उनका बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा) करवा लेते थे। इस तरह वे एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड एक्टिवेट कर लेते थे। ग्राहकों को केवल एक सिम देकर, बाकी के अतिरिक्त सिम कार्डों को वे साइबर ठगों को 500 से 1000 रुपये प्रति सिम की दर से बेच देते थे। इन फर्जी सिमों का उपयोग देशभर में साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था। इस संबंध में लालगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सवा घंटे में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज:पूरे दिन हल्की बारिश का अलर्ट, तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी
    Next Article
    शास्त्रीनगर में महिलाओं का धरना जारी:सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई की सुनवाई से पहले आवास विकास का सर्वे तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment