Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शास्त्रीनगर में महिलाओं का धरना जारी:सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई की सुनवाई से पहले आवास विकास का सर्वे तेज

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट विवाद में 14 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले आवास विकास परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। परिषद की टीमें सेक्टर-2, 3 और 4 में नोटिस प्राप्त भवनों का सर्वे, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर रही हैं, ताकि न्यायालय में अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। दूसरी ओर छोटे मकानों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के विरोध में स्थानीय महिलाओं का धरना लगातार जारी है। शुक्रवार को परिषद के कर्मचारी शास्त्रीनगर सेक्टर-2 पहुंचे और जिन भवनों को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उनकी स्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया। इससे पहले सेक्टर-3 और 4 में भी इसी तरह का सर्वे किया गया था। अधिकारियों के अनुसार न्यायालय में प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के लिए प्रत्येक भवन की वर्तमान स्थिति का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। शास्त्रीनगर आवासीय योजना में वर्षों से बड़ी संख्या में आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद परिषद ने कार्रवाई शुरू की। सेंट्रल मार्केट में पहले ही कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है, जबकि अन्य भवन स्वामियों को नोटिस देकर दुकानों को बंद करने और निर्धारित सेटबैक छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, कार्रवाई के विरोध में शास्त्रीनगर सेक्टर-2 और सेक्टर-3 की महिलाएं लगातार धरने पर बैठी हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनके अधिवक्ता ने भी न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की है और उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए राहत देगा। उधर, शहर के केसरगंज स्थित मीना बाजार में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) द्वारा दुकानों की नाप-जोख किए जाने से व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर व्यापारियों की आजीविका प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि किसी भी कार्रवाई से पहले व्यापारियों को विश्वास में लिया जाए और उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगों को फर्जी सिम सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार:404 एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद, रायबरेली में गिरोह का भंडाफोड़
    Next Article
    मेरठ में पिता ने बेटे को दिया मार डाला:ससुराल में खुद भी किया सुसाइड, इलाज के दौरान दोनो ने तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment