Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साई किशोर ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए:काउंटी में ग्लॉस्टरशायर ने डर्बीशायर को 213 रन से हराया

    1 day ago

    1

    0

    भारतीय स्पिनर साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इस गेंदबाजी से ग्लॉस्टरशायर ने यह मैच 213 रन से जीता। ब्रिस्टल में 319 रन के टारगेट का पीछा करते हुए डर्बीशायर 38.4 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। साई ने दूसरी पारी में शुरुआती 6 रन देकर ही 5 विकेट झटक लिए थे। उनके चैंपियनशिप के 3 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। ग्लॉस्टरशायर के ब्रेसी ने शतकीय पारी खेली ग्लॉस्टरशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 237 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से जेम्स ब्रेसी ने 166 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली। उनके अलावा, विलियम्स ने 42 और साई किशोर ने 20 रन बनाए। डर्बीशायर के लिए ब्रेट रैंडेल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि बेन एचिसन और शोएब बशीर को 2-2 विकेट मिले। डर्बीशायर ने पहली पारी में 278 रन बनाए डर्बीशायर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। उसे 41 रन की बढ़त मिली। ओपनर मोहम्मद नईम ने 119 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। ग्लॉस्टरशायर के ऑलिवर प्राइस ने 6 विकेट लिए, जबकि साई किशोर ने 23 ओवर में 2 विकेट झटके। ग्लॉस्टरशायर ने दूसरी पारी 359/5 पर डिक्लेयर की ग्लॉस्टरशायर ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 359/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। माइल्स हैमंड ने 213 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए, जबकि जेम्स ब्रेसी ने 147 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली। जो फिलिप्स ने भी 64 रन का योगदान दिया। ------------------------------------------------ काउंटी क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मानव सुथार ने काउंटी डिविजन वन में 7 विकेट लिए; वारविकशायर ने हैम्पशायर को हराया इंग्लैंड के साउथैंप्टन में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 के मुकाबले में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की। वारविकशायर की ओर से खेल रहे सुथार ने हैम्पशायर की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए। उनकी टीम ने हैम्पशायर को पारी और 129 रन से हराया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-जापान क्रिकेट मैच के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश:ITW यूनिवर्स की फैनकोड, सोनी, स्टार और जी से बातचीत; 22 सितंबर को मुकाबला
    Next Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन की नजर दोहरे शतक पर, ईस्ट जोन का स्कोर 385/4

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment