Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साई सुदर्शन का शतक, पडिक्कल के साथ 181 रन जोड़े:भारत-A की दूसरे दिन वापसी, 247/1 रन बनाए; श्रीलंका-A से 119 रन पीछे

    21 hours ago

    2

    0

    भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने पहली पारी में 1 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 104 और देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत-A अभी श्रीलंका-A के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है। इससे पहले गॉल में श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने शानदार 127 रन की पारी खेली। भारत-A की ओर से गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलता मिली। सुदर्शन के बैटिंग की फोटोज… सुदर्शन-पडिक्कल ने पलटा मैच का रुख भारत-A की शुरुआत अच्छी रही। अमन मोखाडे और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मोखाडे 48 गेंदों में 38 रन बनाकर केशरा नुवांथा का शिकार बने। इसके बाद सुदर्शन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। साई सुदर्शन ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 11 चौकों के सहारे 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साहन के शतक से श्रीलंका-A ने बनाए 366 रन इससे पहले श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने 127 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। विकेटकीपर अंजला बंडारा ने 42 रन, नुवानिडु फर्नांडो ने 44 रन, पवन्था वीरासिंघे ने 39 और अशेन बंडारा ने 34 रन का योगदान दिया। बरार-जैन ने झटके 4-4 विकेट भारत-A की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। बरार ने 77 रन देकर चार विकेट लिए। सारांश ने 92 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। यश ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर 2 विकेट लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:कोल्स को पहली बार मौका, जोफ्रा आर्चर की वापसी; हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी
    Next Article
    रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment