Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

    1 day ago

    1

    0

    इंडिया-ए के ओपनर साई सुदर्शन ने गॉल में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने 19 चौके की मदद से 175 गेंद पर 132 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक है। साई के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए। इस समय पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। साई सुदर्शन के फर्स्ट क्लास में 2500 से ज्यादा रन इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतकों लगाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 213 रन रहा है। ध्रुव जुरेल ने चुनी बल्लेबाजी इंडिया-ए के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान उन्होंने कहा कि हम बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए पर दबाव बनाना चाहते हैं। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद
    Next Article
    ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में:स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया, विनीसियस ने डबल गोल किए, नेमार भी मैदान पर उतरे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment