Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'साइकिल चलाने जाती हूं तो लड़का मुझे पकड़ लेता है':छेड़खानी से परेशान पीड़िता का पोस्ट, पिता ने सिर पर तमंचा लगा कहा था- खोपड़ी खोल दूंगा

    3 hours ago

    1

    0

    मैं अपने घर के सामने वाले एक लड़के से बहुत परेशान हूं… मैं जब घर से बाहर निकलती हूं तो वो अपनी छत से मुझे गंदे-गंदे इशारे करता है। इग्नोर कर सीटी बजाकर परेशान करता है। मेरे पापा मुझे साइकिल दिलाकर लाए हैं, मैं साइकिल चलाने जाती हूं तो वह मुझे पकड़ने आ जाता है। मैं जहां भी जाती हूं, वो मेरा पीछा करता है। मेरी मम्मी जब भी परेशान होकर उसके परिवार से शिकायत करने जाती हैं, तो उसका परिवार मेरी मां को गालियां देता है। यह वीडियो कानपुर में शोहदे की छेड़खानी से तंग एक किशोरी ने अपने पिता के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है। इसके साथ ही किशोरी के पिता ने पोस्ट में लिखा कि बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए। 27 जून को सिर पर तमंचा लगाते फुटेज हुआ था वायरल 27 जून को सोशल मीडिया पर बेटी से छेड़खानी करने पर एक पिता ने शोहदे के अधिवक्ता पिता के सिर पर सरेआम तमंचा अड़ा दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। युवती के पिता ने तमंचा लगाकर कहा था कि– अगली बार बेटी से छेड़खानी हुई तो इसकी खोपड़ी में छेद कर दूंगा। इसके बाद तमंचा थमाते हुए कहा– अब कुछ करें तो मार देना। मामले में बर्रा पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की थी। बर्रा थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी ने बताया था कि उनके घर के सामने रहने वाले अधिवक्ता सुशील कटियार का नाबालिग बेटा आए दिन बेटी के साथ अश्लील इशारे करता है। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी शोहदे के परिजन झगड़े पर आमादा हो गए थे। सभ्रांत लोग दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर समझौता करा रहे थे, तभी छेड़खानी से आक्रोशित पिता घर से तमंचा लेकर आया और शोहदे के पिता के सिर पर सटाकर बोले– आप सभी लोगों की बात मान ली, लेकिन अगली बार कुछ हुआ तो इसकी खोपड़ी में गोली मार दूंगा। उन्होंने सभ्रांत लोगों के पैर छूते हुए कहा कि– आप सब सामाजिक लोगों की वजह से छोड़ दिया, लेकिन अगली बार छोड़ूंगा नही। पूरी घटना सुशील कटियार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस किशोरी के पिता की तलाश में है। मंगलवार को किशोरी का आपबीती बताते हुए उसके पिता के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया। जिसमें वह रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही है, वहीं वीडियो में किशोर शोहदा पीड़िता को अश्लील इशारे करता हुआ भी नजर आ रहा है। एक्स पर किशोरी के पिता ने अपना दर्द लिखा… आज, एक बेटी के पिता के रूप में, मेरा दिल कांप रहा है… बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही इस निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए… 9–10 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले 18 साल के लड़के के अश्लील कृत्यों, भद्दे इशारों और उत्पीड़न से इतनी भयभीत है कि उसे सोशल मीडिया पर आकर रोते हुए न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। घर में सिर्फ मां और बेटी ही रहती है, और आरोपी परिवार पैसे और प्रभाव के बल पर हर जगह मामले को बदबाने की कोशिश कर रहा है। जब मां शिकायत करने जाती है, तो उसे गालियां और धमकी मिलती है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 176 खोए मोबाइल बरामद:45 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल मददगार
    Next Article
    सपा लोहिया वाहिनी का 'हर बूथ, एक पेड़' अभियान पूरा:बरहज में पौधारोपण, बोले- युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment