Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत:एटा में आक्रोशित परिजनों ने हाईवे जाम किया, पुलिस मौके पर पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना मथुरा-बरेली हाईवे पर कासगंज बॉर्डर के पास हुई, जहां सिकंदराराऊ की ओर से आ रही एक क्रेटा कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। देखिए घटना की तस्वीरें… मृतक की पहचान नगला भीम, थाना मारहरा, एटा निवासी 44 वर्षीय राजपाल पुत्र टाल सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा पिवारी पुलिस चौकी क्षेत्र में शाम करीब छह बजे हुआ। टक्कर मारने वाली क्रेटा गाड़ी का नंबर बताया गया है। सूचना मिलते ही मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजपाल को तत्काल उपचार के लिए समीपवर्ती जनपद कासगंज के जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालांकि, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने हाईवे को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को कब्जे में लेकर मारहरा थाने भेज दिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि मृतक को घायल अवस्था में पुलिस की मदद से कासगंज जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में शामिल कार कब्जे में ले ली गई है, जबकि चालक फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा लाइबा शेख बनीं एक दिन की सेनानायक:37वीं वाहिनी में छात्राओं ने जाना सैन्य जीवन, करियर मार्गदर्शन भी मिला
    Next Article
    बलरामपुर में अवैध पैथोलॉजी सेंटर सीज:स्वास्थ्य विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर की कार्रवाई, अप्रशिक्षित कर्मचारी करते थे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment