Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजीव कोठारी बने ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस:उद्योग-अकादमिक समन्वय, छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान

    10 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने उद्योग और अकादमिक जगत के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने अहमदाबाद, गुजरात के उद्योग विशेषज्ञ संजीव कोठारी को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग में ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है। यह नियुक्ति स्क्रीनिंग सह चयन समिति की संस्तुति और कार्यपरिषद की 24 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक में अनुमोदन के बाद हुई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह पद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से उद्योग जगत के विशेषज्ञों का अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों तक पहुंचेगा। इससे शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया समृद्ध होगी और अकादमिक जगत तथा उद्योग के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सकेगा। नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, संजीव कोठारी को आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय से कोई पारिश्रमिक नहीं लेने पर सहमति दी है और अपनी सेवा को पूर्वांचल के विकास के लिए समर्पित बताया है। संजीव कोठारी पूर्व में अदानी ग्रुप में टेक्नो हेड के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने अदानी ग्रीन एनर्जी और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कोयला खदान (कार माइकल) में भी अपनी सेवाएँ दी हैं। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उम्मीद जताई है कि संजीव कोठारी के अनुभव और विशेषज्ञता से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और व्यावहारिक पक्षों को समझने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी पेशेवर क्षमता और रोजगारपरक कौशल में वृद्धि होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महात्मा गांधी केंद्रीय विवि में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार:'भारत-विद्या परंपरा' पर सुल्तानपुर PTS के एसपी ब्रजेश मिश्रा देंगे व्याख्यान
    Next Article
    छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव:अलीगढ़ में ​कॉलेज में घुसकर तेजाब डालने की धमकी, 3 आरोपी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment