Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव:अलीगढ़ में ​कॉलेज में घुसकर तेजाब डालने की धमकी, 3 आरोपी अरेस्ट

    10 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के कॉलेज में छात्रा को जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में समुदाय विशेष के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी कॉलेज में घुसकर छात्रा को साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने छात्रा पर धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथों में कलावा भी बांध रखा था। मामला रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है चाचा ने कॉलेज को दी थी सूचना ​खैर रोड के रहने वाली पीड़िता टीकाराम कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि शाहजमाल निवासी समीर, जुबेर और गोंडा निवासी शाहिद काफी समय से उसका पीछा कर रहे थे। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसे धर्म परिवर्तन कर समीर से निकाह करने के लिए मजबूर कर रहे थे। छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपने चाचा को दी तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को सतर्क कर दिया था। ​कलावा बांधकर छिपाई पहचान ​गुरुवार को जब तीनों आरोपी छात्रा को ले जाने कॉलेज पहुंचे तो स्टाफ ने उन्हें बाइक समेत दबोच लिया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ​आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथों में कलावा बांध रखा था। ​छात्रा को बात न मानने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही थी। युवतियों को बेचने का लगाया आरोप शकुंतला भारती ने आरोप लगाया कि यह लड़कियों को फंसाने के लिए गिरोह बनाकर काम करते हैं। इसके बाद लड़कियों को बेचा भी जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि अब ऐसे गिरोह से बचाने के लिए लड़कियों को भी जागरूक करने की जरूरत है। तीनों आरोपियों पर हुई कार्रवाई सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर छात्रा के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजीव कोठारी बने ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस:उद्योग-अकादमिक समन्वय, छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान
    Next Article
    अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:पुलिस बल तैनात, लोग लाइन में खड़े होकर करते रहे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment