Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सेतु जर्जर, एप्रच जॉइंट में दरार:बाराबंकी में 15 अप्रैल तक पीपा पुल बनाने के निर्देश, भारी वाहन प्रतिबंधित

    8 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में घाघरा घाट पर सरयू नदी पर बना संजय सेतु जर्जर हालत में है। पुल के एप्रच जॉइंट में खतरनाक दरार आ गई है, जिससे एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे से नीचे बह रही सरयू नदी का बालू साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पुल से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है, और कई बार छोटे वाहन भी असंतुलित हो जाते हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुल की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारियों ने फिलहाल गड्ढे में बोरियां डालकर अस्थायी व्यवस्था की है। हालांकि, स्थानीय लोग इसे नाकाफी बता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि विभाग स्थायी मरम्मत के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी नकुल प्रसाद वर्मा ने बताया कि संजय सेतु की मरम्मत के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 अप्रैल तक एक पीपा पुल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुचारु रखा जा सके। अधिकारियों ने बहराइच और बाराबंकी के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संजय सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन तत्काल बंद करने का अनुरोध किया है। पीपा पुल बनने के बाद छोटे वाहनों का संचालन वहां से किया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों को मरम्मत पूरी होने तक पुल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में, सेतु की खराब स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में लिफ्ट खराब, तीमारदार बेहाल:मरीज को व्हीलचेयर सहित उठाकर सीढ़ियों से जाना पड़ा, आए दिन हो रही परेशानी
    Next Article
    जैन मिलन मेरठ की मासिक सभा में होली की धूम:संजीव जैन और सीमा जैन बने रंगीला-रंगीली , पैरोडी और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment